CM Mahila Rojgar Yojana 4th Kist: बिहार की महिलाओं कल बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 17 अक्टूबर को उन्हें योजना का पैसा मिलने जा रहा है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, CM Mahila Rojgar Yojana के अंतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में 10000 रुपए अगली किस्त के अनुसार भेज दी जाएगी। देखा जाए तो तीन किस्तों में पैसे भेज जा चुके हैं। और कल यानी 17 अक्टूबर को चौथी किस्त का पैसा भेजा जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसकी वजह से राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में इसकी संभावना कम है कि राज्य सरकार की तरफ से कोई भी औपचारिक कार्यक्रम या फिर कोई घोषणा की जाएगी।
लेकिन खास बात यह है कि आचार संहिता लगने से पहले ही CM Mahila Rojgar Yojana का पैसा भेजे जाने वाली तारीखों का ऐलान कर दिया था। इस कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को योजना की चौथी किस्त का पैसा आना शुरू हो जाएगा।
अब तक 3 किस्तें हो चुकी हैं जारी
बिहार में कुटीर उद्योग को प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार का ऐलान किया था। इस योजना के अनुसार 18 तरह के उद्योग शुरू करने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। आपको बता दें कि, इस योजना के अनुसार, पहली किस्त के रूप में ₹10000 की मदद दी गई है। वहीं 6 महीने के बाद अगर उद्योग को महिलाएं जारी रखती है तो ₹200000 तक की मदद उन्हें आसानी से मिल सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना की पहली किस्त के रूप में 75 लाख महिलाओं के खाते में 26 सितंबर को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैसा भेज दिया था। वहीं दूसरी किस्त यानी 3 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। जिस दौरान 25 लाख महिलाओं के खाते में पैसा आया था। अब 6 अक्टूबर को 21 लाख महिलाओं के खाते में 10000 रुपए भेज दिए गए हैं।
कब-कब आएंगे महिला रोजगार योजना के पैसे

बता दें कि, CM Mahila Rojgar Yojana के कई किस्तों में लाभार्थियों को पैसा भेजा जा रहा है। इनकी तारीखों की घोषणा बिहार चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले ही की जा चुकी है।
| क्रमांक | तारीख | दिन |
|---|---|---|
| 1 | 17 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
| 2 | 24 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
| 3 | 31 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
| 4 | 7 नवम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 5 | 14 नवम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 6 | 21 नवम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 7 | 28 नवम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 8 | 5 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 9 | 12 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 10 | 19 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार |
| 11 | 26 दिसम्बर 2025 | शुक्रवार |
किन महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार
जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार की जितनी महिलाओं ने जीविका समूह के जरिए CM Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन किया है और जिनके आवेदन मंजूर हो गए हैं। उनके खाते में पहली किस्त के तौर पर ₹10000 भेजे जा रहे हैं। जी हां जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सके अगर आपके भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और अभी तक आपके खाते में कोई भी पैसा नहीं आया है तो कल यानी 17 अक्टूबर को खाते में पैसा जरूर आएगा। जिन महिलाओं को पहले से 10000 मिल चुके हैं उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे। तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
CM Mahila Rojgar Yojana लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
CM Mahila Rojgar Yojana के अनुसार, अगर आप आवेदन कर चुके हैं और आवेदन स्वीकार भी हो चुका है तो पैसे खाते में आ जाएंगे। अगर आप लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो, आप जिस स्वयं सहायता समूह या जीविका समूह के माध्यम से फॉर्म भरा था। वहां आपको जाना होगा वहां जाकर आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी






