---Advertisement---

Bihar Farmer Registry Online Process: 56 लाख से ज्यादा किसानों के पास 6 फरवरी तक का टाइम, मोबाइल से ऐसे बनाएं Farmer ID

By
On:

Follow Us

Bihar Farmer Registry : बिहार में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए सरकार ने एक बार फिर से महाअभियान शुरू कर दिया है। बहुत सारी दिक्कतों के चलते प्रदेश के लाखों किसान अभी भी इस काम को पूरा नहीं कर पाए हैं। जबकि बिना फार्मर आईडी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। किसान दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ये काम पूरा नहीं हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने आज 2 फरवरी से फिर से किसान पहचान पत्र (Farmer ID) बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह अभियान 6 फरवरी तक चलेगा।

Bihar Agristack के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 30 लाख 19 हजार 649 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया है। इनमें से 26 लाख 49 हजार 580 किसानों की फार्मर आईडी बन भी गई है। लेकिन यह आंकड़ा महज 34 फीसदी ही है। लेटेस्ट आंकड़ों को देखें तो 56 लाख 16 हजार 913 किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है। ऐसे में इन किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त अटक सकती है।

Bihar Farmer Registry: आज से शुरू हुआ विशेष अभियान

बिहार सरकार ने सभी पात्र किसानों का Bihar Farmer Registry) रजिस्ट्रेशन करने के उद्देश्य से पिछले एक महीने से फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके अनुसार देखा जाए तो, तमाम ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 2 फरवरी से महा-अभियान का तीसरा चरण स्टार्ट हो चुका है। जो 6 फरवरी तक चलेगा। बावजूद इसके लाखों किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा नहीं करा पाए हैं।

Bihar Farmer Registry: बिहार में किसानों की फार्मर आईडी क्यों नहीं बन रही

बिहार में किसानों को फार्मर (Bihar Farmer Registry) आईडी बनवाने में जो सबसे बड़ी समस्या आ रही है, वो है जमाबंदी और आधार कार्ड की डिटेल का मेल नहीं खाना। कई मामलों में आधार कार्ड में किसान के नाम और जमीन के कागजों में किसानों के नाम की वर्तनी काफी भिन्न है। इसी तरह पूर्वजों के नाम की जमीन भी आवेदकों के नाम पर नहीं है। इतना ही नहीं, परिवार के बंटवारे के चलते इस काम में बहुत दिक्कतें भी आ रही हैं। जमीन के कागजों की जानकारी का मिलान जब तक आधार कार्ड से नहीं होगा, तब तक फार्मर आईडी नहीं बनेगी। किसान कृषि विभाग से लेकर भूमि राजस्व विभाग के चक्कर काटने में लगे हुए हैं।

Bihar Farmer Registry: मोबाइल से कैसे बनेगा फार्मर आईडी

अगर आपके जमाबंदी के कागजों में रिकॉर्ड बिल्कुल सही है। तो आप दफ्तरों के चक्कर काटने के अलावा घर से या फिर CSC या सुविधा केंद्र के माध्यम से अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। अगर आप खुद मोबाइल या कंप्यूटर से फार्मर आईडी बनवाना चाहते हैं तो पूरी जानकारी और तरीका हम बताते हैं स्टेप बाय स्टेप।

STEP-1

सबसे पहले Bihar Agristack पर अपना लॉगिन बना लें।
पोर्टल पर जाएं और Create New User Account पर क्लिक करें।
अब अपना आधार नंबर भरें सबमिट करें, OTP भरें और अपनी जानकारी भरें।

STEP-2

अब मोबाइल नंबर से एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन करें
पहले आपकी eKYC डिटेल सामने आएगी, ये Verified होनी चाहिए।
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखें और OTP आएगा उसे भरें।

Bihar Farmer Registry

STEP-3

अब अपनी जमीन से जुडी जानकारी को भरें।
अगर पोर्टल पर जमाबंदी लिस्ट में नाम नहीं है तो वहां दिख रहे हरे बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करें और Verify All Land पर क्लिक करें।
इसके बाद e sign की प्रक्रिया को पूरा करें।

Bihar Farmer Registry: पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को आई थी। जो कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे दिए थे। अब किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि आधी फरवरी बीतने के बाद ही किसानों को इसे लेकर एक बड़ी अपडेट मिल सकती है। पिछली बार भी पीएम किसान की किस्त 24 फरवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mangla Pashu Bima Yojana: 1 दिसंबर से शुरू हुए खास शिविर, पशुपालकों को मिलेगा फ्री बीमा—यहां करें रजिस्ट्रेशन

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now