UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि, पात्र महिला अभ्यर्थी विभाग की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर भर सकते हैं। ध्यान रहे भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti 2025: जनपद वाइज आवेदन की लास्ट डेट
| जिला | पदों की संख्या | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| हापुड़ | 43 | 20 नवंबर 2025 |
| अमरोहा (जेपी नगर) | 12 | 25 नवंबर 2025 |
| ललितपुर | 22 | 27 नवंबर 2025 |
| प्रतापगढ़ | 15 | 28 नवंबर 2025 |
| सिद्धार्थनगर | 13 | 24 नवंबर 2025 |
| औरेया | 10 | 27 नवंबर 2025 |
| गोंडा | 14 | 28 नवंबर 2025 |
| देवरिया | 4 | 30 नवंबर 2025 |
| बागपत | 61 | 30 नवंबर 2025 |
| सीतापुर | 38 | 1 दिसंबर 2025 |
| लखीमपुर खीरी | 12 | 1 दिसंबर 2025 |
| गाजियाबाद | 74 | 2 दिसंबर 2025 |
| आंबेडकर नगर | 22 | 2 दिसंबर 2025 |
| महोबा | 6 | 2 दिसंबर 2025 |
| गौतम बुद्ध नगर | 54 | 3 दिसंबर 2025 |
| चंदौली | 10 | 3 दिसंबर 2025 |
| जिला | पदों की संख्या | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| ललितपुर | 262 | 1 दिसंबर 2025 |
| शामली | 24 | 1 दिसंबर 2025 |
| सीतापुर | 1408 | 1 दिसंबर 2025 |
| लखीमपुर खीरी | 1407 | 1 दिसंबर 2025 |
| प्रतापगढ़ | 1274 | 5 दिसंबर 2025 |
| देवरिया | 80 | 1 दिसंबर 2025 |
| गाजियाबाद | 41 | 2 दिसंबर 2025 |
| बस्ती | 899 | 2 दिसंबर 2025 |
| बिजनौर | 1016 | 5 दिसंबर 2025 |
| औरेया | 728 | 2 दिसंबर 2025 |
| एटा | 642 | 2 दिसंबर 2025 |
| बागपत | 553 | 1 दिसंबर 2025 |
| गौतम बुद्ध नगर | 240 | 3 दिसंबर 2025 |
| हापुड़ | 290 | 2 दिसंबर 2025 |
| महोबा | 285 | 2 दिसंबर 2025 |
| आंबेडकर नगर | 849 | 2 दिसंबर 2025 |
| अलीगढ़ | 907 | 3 दिसंबर 2025 |
| पीलीभीत | 453 | 3 दिसंबर 2025 |
| चंदौली | 528 | 3 दिसंबर 2025 |
| गोंडा | 725 | 3 दिसंबर 2025 |
| झांसी | 532 | 3 दिसंबर 2025 |
| गोरखपुर | 1256 | 3 दिसंबर 2025 |
| भदोही | 369 | 5 दिसंबर 2025 |
| झांसी | 1554 | 5 दिसंबर 2025 |

UP Anganwadi Bharti 2025: आंगनवाड़ी पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड
ध्यान देने वाली बात यह है कि, UP Anganwadi Bharti 2025 में शामिल होने के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। ऐसे में अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना जरूरी है। जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसी के साथ अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UP Anganwadi Bharti 2025: इस तरीके से भरे फॉर्म
- UP Anganwadi Bharti 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
- उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।फॉर्म भरने के साथ किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस जमा नहीं करनी है अर्थात सभी श्रेणी के उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें







