---Advertisement---

Patna High Court Vacancy 2026: टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू, ₹90,000 तक सैलरी का मौका

By
On:

Follow Us

Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी कि 01 अप्रैल, 2026 से स्टार्ट कर दी जाएगी। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट में बतौर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।

उन उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 53 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही फीस जमा करने की अंतिम तिथि 02 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

Patna High Court Vacancy 2026: कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Patna High Court Vacancy 2026: आयु-सीमा

इसी के साथ आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी मिलेगी।

Patna High Court Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता

टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन विषय में आईटीआई या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

Patna High Court Vacancy 2026

Patna High Court Vacancy 2026: कैसे होगा चयन

आप सभी को बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड व स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी और कंप्यूटर विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए उममीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Patna High Court Vacancy 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। वहीं अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1100 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 550 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का रूप में जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now