---Advertisement---

NCL Recruitment 2026: एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन पदों पर आवेदन कल से शुरू, 270 रिक्तियों पर होगी भर्ती

By
On:

Follow Us

NCL Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो ये आपके लिए एक बड़ी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा असिस्टेंट फोरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 11 फरवरी से शुरू की जाएगी।

ध्यान रहें जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

NCL Recruitment 2026: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 270 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

NCL Recruitment 2026: पद का नाम पदों की संख्या

पद का नामग्रेडपदों की संख्या
असिस्टेंट फोरमैन (E&T) (Trainee)Grade-C14
असिस्टेंट फोरमैन (Mechanical) (Trainee)Grade-C87
असिस्टेंट फोरमैन (Mechanical) (Trainee)Grade-C21
असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) (Trainee)Grade-C74
असिस्टेंट फोरमैन (Electrical) (Trainee)Grade-C74
NCL Recruitment 2026

NCL Recruitment 2026: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिकुलेशन पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार कुछ छूट भी दी जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है, उम्र की गणना 5 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

NCL Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर अभ्यर्थी फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan RIICO Bharti 2026: राजस्थान में 98 पदों पर सरकारी भर्ती, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now