---Advertisement---

Indian Army Recruitment 2025: ग्रुप-C पदों पर भर्ती, ऑफलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि

By
On:

Follow Us

Indian Army Recruitment 2025: क्या आपका सपना है Indian Army में नौकरी करने का तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर है ऐसा इसलिए क्योंकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स महानिदेशालय की ओर से ग्रुप सी के अंतर्गत LDC, फायरमैन, स्टोरकीपर, मशीनिष्ट, कुक, वेल्डर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र 4 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर 2025 तक रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से निर्धारित पते पर भेजना है। जो भी अपने सपने को पूरा करना चाहता है वो जरूर इस फॉर्म को भरे।

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

Indian Army भर्ती में आवेदन के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है। पदानुसार अभ्यर्थी का 10th/ मैट्रिकुलेशन/ ITI/ 12th के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी आदि होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है।

Indian Army Recruitment 2025: भर्ती विवरण

Indian Army

आप सभी को बता दें कि, Indian Army भर्ती के अनुसार ग्रुप सी पदों के लिए कुल 194 रिक्त पदों पर आवेदन किया जाएगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 2 पद
  • फायरमैन: 1 पद
  • वेहिकल मैकेनिक (Armed Fighting Vehicle), Highly Skilled-II: 04 पद
  • फिटर (स्किल्ड): 3 पद
  • वेल्डर (स्किल्ड): 3 पद
  • ट्रेड्समैन मेट: 8 पद
  • वॉशरमैन: 2 पद
  • कुक: 1 पद
  • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 3 पद
  • इलेक्ट्रीशियन (Power) (Highly Skilled-II): 2 पद
  • टेलिकॉम मैकेनिक (Highly Skilled-II): 07 पद
  • Upholster (Skilled): 01 पद
  • फायरमैन: 3 पद
  • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 2 पद
  • स्टोरकीपर: 3 पद
  • इलेक्ट्रीशियन (Highly Skilled-II): 02 पद
  • Upholster (Skilled): 02 पद
  • मशीनिष्ट (स्किल्ड): 4 पद
  • वेल्डर (स्किल्ड): 1 पद
  • Tin and Copper Smith (Skilled): 01 पद
  • ट्रेड्समैन मेट: 17 पद
  • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 7 पद
  • स्टोरकीपर: 4 पद
  • इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक: 1 पद

कैसे होगा चयन

आप सभी को बता दें कि, Indian Army भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले रिटन टेस्ट देना होगा और इसमें सफलता प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण यानी कि, ट्रेड टेस्ट/ स्किल टेस्ट देना होगा। वहीं, सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को फाइनल लिस्ट में जगह मिल जाएगी। सबसे जरूरी चीज यह है कि, नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का मेडिकली फिट होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: RRB Recruitment 2025: 8,875 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now