---Advertisement---

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: 13,000 पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

By
On:

Follow Us

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेटं मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन आऊट कर दिया गया है। देखा जाए तो, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 08 मार्च, 2026 से शुरू होगी। जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वे इन पदों पर भर्ती के लिए 19 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-1 के लिए कुल 200 पद और JAM ग्रेड-ओ के लिए कुल 1100 पद आरक्षित किए गए हैं।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेटं मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू आदि के आधार पर किया जाएगा।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

IDBI Bank JAM Recruitment 2026

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। इसी के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1050 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये तय किया गया है।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

आईडीबीआई की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स भी बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदावरों को Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद IDBI Bank JAM Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now