HPSC Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। याद रहें, जो भी उम्मीदवार असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे इन पदों पर आवेदन कुछ दिन के अंदर कर सकते हैं।
बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 12 फरवरी, 2026 शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 50 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
HPSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं तक हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन जरूर होना चाहिए।
HPSC Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
HPSC Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में कुछ छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, ईडब्ल्यूएस, हरियाणा राज्य की महिला एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है।

HPSC Recruitment 2026: आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 12 फरवरी, 2026 के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
HPSC Recruitment 2026: इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई
एचपीएससी में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc. qov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया







