HP Home Guards Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 358 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (पुरुष), 167 जनरल ड्यूटी होम गार्ड (महिला), 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड वॉलंटियर ड्राइवर और 25 पद टेक्निकल ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती के लिए आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवार होम गार्ड के पदों पर 31 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
HP Home Guards Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। सभी कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये तय की गई है।
HP Home Guards Recruitment 2026: लिखित परीक्षा का पैटर्न
वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य जागरूकता विषय से 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

HP Home Guards Bharti 2026: ऐसे करें होम गार्ड के लिए अप्लाई
- हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद HP Home Guards Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करकें सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
जानकारी के लिए बता दें कि, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें






