BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस अधिनियम, ने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए 2700 रिक्त पदों का ऐलान कर दिया है। वहीं, जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वह 11 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
BOB Vacancy 2025: रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है
| राज्य / संघ राज्य क्षेत्र | सीटों की संख्या |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 38 |
| असम | 21 |
| बिहार | 47 |
| चंडीगढ़ (यूटी) | – |
| छत्तीसगढ़ | 12 |
| दादरा और नगर हवेली (यूटी) | 48 |
| दिल्ली (यूटी) | 5 |
| गोवा | 119 |
| गुजरात | 10 |
| हरियाणा | 400 |
| जम्मू और कश्मीर | 36 |
| झारखंड | 5 |
| कर्नाटक | 15 |
| केरल | 440 |
| मध्य प्रदेश | 52 |
| महाराष्ट्र | 56 |
| मणिपुर | 2 |
| मेघालय | 297 |
| मिजोरम | 5 |
| ओडिशा | 29 |
| पुडुचेरी (यूटी) | 6 |
| पंजाब | 96 |
| राजस्थान | 215 |
| तमिलनाडु | 159 |
| तेलंगाना | 154 |
| उत्तर प्रदेश | 307 |
| उत्तराखंड | 22 |
| पश्चिम बंगाल | 104 |
| कुल | 2700 |
BOB Vacancy 2025: ग्रजुएट्स करें आवेदन
जानकारी के लिए बता दे कि, बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। वहीं, जितने भी पात्रता हैं वे सभी आवेदनकर्ताओं के लिए मूल आधार मानी जाएगी।
वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। खास बात यह है कि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
BOB Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। जैसे कि, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, लेकिन, दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये प्लस जीएसटी, और सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क लागू किया गया है।
BOB Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में प्रशिक्षुओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसी के साथ उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में सफल होना जरूरी है, तभी वे प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे।
BOB Vacancy 2025: इतना मिलेगा स्टाइपेंड
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में जीतने भी प्रशिक्षु होंगे उन्हें अपनी 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान 15,000 स्टाइपेंड प्रति माह वजीफे के पात्र होंगे। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें: BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें







