---Advertisement---

Bihar ASI Vacancy 2026: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑपरेटर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, पात्रता-फीस समेत पूरी डिटेल देखें

By
On:

Follow Us

Bihar ASI Vacancy 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से सहायक अवर निरीक्षक ऑपरेटर पदों पर (BPSSC ASI Vacancy 2026) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आऊट कर दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, एएसआई पदों के लिए आवेदन आज यानी 4 फरवरी से शुरू हो गया है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। ध्यान दें, आवेदन की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Bihar ASI Vacancy 2026: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से एएसआई के कुल 462 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें अनरिजर्व के लिए 185, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ईबीसी के लिए 83, बीसी के लिए 55, बीसी फीमेल के लिए 14, एससी के लिए 74 और एसटी के लिए 5 पद आरक्षित हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल 5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Bihar ASI Vacancy 2026: क्या है योग्यता?

बिहार एएसआई ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से भौतिक विज्ञान विषय के साथ ग्रेजुएशन (B.Sc) 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण कर लिया हो। जबकि, एससी, एसटी वर्ग के लिए पासिंग पर्सेंटेज 45 फीसदी है।

Bihar ASI Vacancy 2026

इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी।

Bihar ASI Vacancy 2026: फिजिकल एलिजिबिलिटी

उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

Bihar ASI Vacancy 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जाएगा। वहीं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म को स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना तय है। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now