---Advertisement---

Agniveer Bharti 2026: आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, लाखों युवाओं का इंतजार खत्म

By
On:

Follow Us

Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट यानी कि ARMY CEE 2026 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की जा सकती है। ऐसे में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अपने डॉक्युमेंट आदि अपडेट रखें ताकी आवेदन के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Agniveer Bharti 2026: आर्मी सीईई के लिए पात्रता

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि भारतीय सेना में अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग नहीं लेते हैं वे अग्निवीर के लिए निकलने वाली रैली भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में इस परीक्षा में अभ्यर्थी भाग अवश्य लें। इस एग्जाम के लिए पात्रता निम्नलिखित है-

Agniveer Bharti 2026 सामान्य प्रवेश परीक्षा में पद के अनुसार 8th से लेकर 12th पास तक आवेदन के लिए पात्र हैं। पदानुसार अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।

Agniveer Bharti 2026
  • अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
  • क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Agniveer Bharti 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में हिस्सा होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म को आसानी से भरा जा सकेगा। ध्यान रहें ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 के लिए आवेदन करने के साथ ही सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 250 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही की जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now