---Advertisement---

TikTok Ban 2025: क्या भारत में हट गया टिकटॉक से प्रतिबंध? जानें केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट

By
On:

Follow Us

भारत सरकार क्या फिर से TikTok शुरू कर देगी ? जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि, सरकार tiktok पर से प्रतिबंध हटाने वाली है। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। कुछ लोगों का दावा है कि, वह Tiktok को आसानी से एक्सेस कर ले रहे हैं। लेकिन ना वीडियो चल रही है न देख पा रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला..

2020 में लगा था TikTok पर बैन

भारत ने जून 2020 में 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसमें TikTok, WeChat और Helo जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल थे। यह इसलिए किया गया था। क्योंकि, उस समय भारत-चीन में गलवान घाटी को लेकर झड़प चल रहा था।

उधर, इस मामले पर टिकटॉक या उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। न तो उन्होंने APP की वापसी को लेकर कुछ कहा है।

सुरक्षा और डेटा की चिंता

सरकार ने जब 59 चाइनीज ऐप्स को बंद किया था तो इसका कारण यूजर का डेटा चोरी करना बताया था। जो कि, भारत से बाहर भी इस्तेमाल हो सकता था। ऐसे में देश की संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया।

TikTok

भारत-चीन संबंधों में सुधार की कोशिश

लेकिन, अब भी TikTok जैसे ऐप्स पर बैन लगा हुआ है। वहीं देखा जाए तो भारत और चीन के रिश्ते में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिला है। खास बात यह है कि, सीमा पर तीन व्यापारिक रास्ते फिर से खोल दिया गया है। जिसमें लिपुलेख पास, शिपकी ला पास और नाथु ला पास शामिल है। जानकारी यह भी मिली है कि अब दोनों देश के बीच उड़ाने फिर से शुरू हो जाएगी।

पीएम मोदी का चीन दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि, इस दौरान देश के कई नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Rahul Gandhi ने भागलपुर में साधा निशाना: ‘वोट चोर नरेंद्र मोदी गए, लेकिन…’

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now