---Advertisement---

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के बवाल के बाद भारत सतर्क, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

By
On:

Follow Us

Nepal Gen Z Protest: नेपाल कि हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ी ही जा रही है। वहां की हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए भारत ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, जो नेपाल में हिंसा चल रही है। उसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। वहीं हिंसा की आड़ में कुछ उपद्रवकारी तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि, ऐसे लोग सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और भीड़ को और भी भड़का सकते हैं।

Nepal Gen Z Protest: सीमा पार से होने वाली हर हलचल पर नजर

केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस, बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को सतर्क रहने को आगाह किया है। इस हिंसा को लेकर यह कहा है कि, वे सीमा क्षेत्र पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि हो तो तुरंत कार्रवाई करें। सुरक्षाबलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए और भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Nepal Gen Z Protest

आर्थिक गतिविधियों पर पड़ेगा सीधा असर

जानकारी के लिए बता दें कि, सीमा से जुड़े जितने भी जिले हैं वहां पुलिस-प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि नेपाल की स्थिति का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में न हो सके। वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि, नेपाल में जारी हिंसा का असर भारत पर भी देखने को मिलेगा। जैसे कि, सीमा से सटे जिलों में व्यापार और आवाजाही पर काफी असर पड़ सकता है।

बढ़ सकती हैं घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं

वहीं कुछ सुरक्षा विशेषज्ञों का यह कहना है कि, नेपाल की आंतरिक स्थिति का सीधा असर भारत के तराई क्षेत्रों और सीमा से लगे गांवों पर पड़ सकता है। वहीं अगर यह हिंसा काफी समय से रहता है तो अवैध घुसपैठ का भी खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor on Trump: ट्रंप पर शशि थरूर का बड़ा बयान: भारत इतनी जल्दी माफ नहीं कर सकता

Join WhatsApp

Join Now