Jyotiraditya Scindia: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द इस्तेमाल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आक्रोश जताया है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पूर्ण रूप से चरित्रहीन हो चुका है।
कांग्रेस का नाम लिए बिना इंदौर में Jyotiraditya Scindia ने कहा कि वो दल चरित्रहीन हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘राजनीति हो या जीवन, इसमें कुछ स्तर होता है। जब स्थिति स्तरहीन हो जाती है और सभी सीमाओं का उल्लंघन होता है, तब उस संगठन या उस व्यक्ति या उस दल की क्या स्थिति हो जाती है, यह देश की जनता ने उसे (कांग्रेस) दिखा दिया है।’
एक मां के लिए गलत शब्दों का उपयोग- Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia ने कहा, ‘हम अपने देश को भारत माता कहकर संबोधित करते हैं. ऐसे में एक मां के लिए गलत शब्दों का उपयोग किए जाने की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है.’ सिंधिया ने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को ‘विश्वगुरु’ के तौर पर स्थापित करने की दिशा में काफी आगे बढ़ रहा है। हालांकि आज भी भारत के अंदर कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो देश को मिटाना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, देश अपने हजारों साल के इतिहास में हमेशा ऐसी शक्तियों को हराता कर एक नक्षत्र के रूप में उभारा है। और आगे भी इसी तरह उभरता रहेगा।
साल 2027 तक जर्मनी को छोड़ देंगे पीछे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सिंधिया ने अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 7.80 प्रतिशत के स्तर पर पहुंचने का हवाला दिया और कहा कि, ‘हम जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं और साल 2027 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे।’
यह भी पढ़ें: America बार-बार मुनीर को बुलाकर सिर्फ भारत ही नहीं, इन 3 देशों को भी दे रहा है मैसेज







