---Advertisement---

Baagavaanee Mishan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! बागवानी मिशन के तहत मिलेंगे कई सरकारी फायदे

By
On:

Follow Us

Baagavaanee Mishan Yojana: देश की अर्थव्यवस्था कहीं न कहीं कृषि पर टिकी हुई है। देखा जाए तो सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं निकाली है। जिसके जरिए किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया था। यहां जिलाधिकारी कपिल सिंह ने पहुंच कर किसानों की पूरी समस्याएं सुनीं। सिंचाई, फसल उत्पादन में आ रही जितनी भी दिक्कतें थी किसानों ने सब बताया। इसी के साथ इन सभी समस्याओं पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिया गया है।

Baagavaanee Mishan Yojana: किसानों के हित में होंगे अब कार्य

किसान दिवस में पहुंचे कुंदनपुर रनियां के प्रगतिशील कृषक सुंदर सिंह ने यह जानकारी दी कि, उनके द्वारा सब्जियों, मछली उत्पादन एवं मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। वह कृषक उत्पादक संगठन बनाना चाहते है। इस पर उपस्थित उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन बनाने के लिए कम से कम 10 सदस्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में नामित होना जरूरी है।

Baagavaanee Mishan Yojana

इसी के साथ ही रजिस्टार ऑफ कंपनी एवं सोसाइटी एक्ट 2013 के तहत पंजीकृत होना भी अनिवार्य है। ध्यान रहें, पंजीकरण के लिए इच्छुक समूह निर्धारित फीस कानपुर नगर स्थित कार्यालय में जमा कर अपना पंजीकरण आसानी से करा सकते है।

वहीं, ग्राम पतरासड़वा, सरवनखेडा के प्रगतिशील कृषक डाॅ. बाबू मिश्रा द्वारा विद्युत आपूर्ति में समस्या होने के कारण फसल सिंचाई में आ रही कई समस्या भी बताई। उन्होंने यह भी बताया कि फसलें प्रभावित होती हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल समस्या दूर करने का भी आदेश दिया।

Baagavaanee Mishan Yojana: क्या है लाभ ?

कृषक बाबू सिंह ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि वह आम का बाग लगाना चाहते हैं। जिस पर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आप Baagavaanee Mishan Yojana के तहत लाभ उठा कर फलों के बाग व सब्जियों की खेती कर सकते है। जिला उद्यान अधिकारी ने ड्रिप इरीगेशन से होने वाले लाभों की जानकारी किसानों को दी। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत मौर्य समेत अन्य अधिकारी रही।

यह भी पढ़ें: Viksit Delhi Internship Programme : सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया खास स्कीम, हर महीने मिलेंगे 20 हज़ार रूपए, ऑनलाइन आवेदन

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now