CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली कीCM Rekha Gupta पर हमले को लेकर चर्चा चोरों शोरो से चल रही है। वहीं इस हमले पर नजर बनाए रखने के लिए उत्तरी जिला पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें , पुलिस ने आरोपित राजेश भाई खिमजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संगठित साजिश का संकेत नहीं
इस संबंध में संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने मामले को बताते हुए कहा कि, अभी तक किसी भी आपराधिक साजिश की बात सामने नहीं आई है इसलिए इस धारा को शामिल नहीं किया गया है बता दें कि, मधु वर्मा ने यह भी बताया कि, प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि आरोपी अकेला था और कोई संगठित साजिश का संकेत नहीं है।
इस मामले को लेकर अधिकारी का कहना हैं कि, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1)/132/221 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि आगे की जांच जारी है।
हालांकि, मामले को लेकर संयुक्त आयुक्त ने यह भी कहा है कि, जांच आगे बढ़ने पर यदि साजिश के कोई भी सबूत मिलते हैं, तो संबंधित और भी धारा जोड़ी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपित को कुछ देर बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एक सप्ताह का रिमांड मांगा जाएगा। इससे पहले अरुणा आसफ अली अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, दिल्ली के CM Rekha Gupta पर जब यह हमला हुआ तो उस दौरान जनसुनवाई की जा रही थी। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं, और मामले की जांच अभी भी जारी है। वहीं यह भी सोचा जा रहा है कि, आरोपी CM Rekha Gupta के पास कैसे पहुंचा।

बताते चलें कि, आरोपित के CM Rekha Gupta के पास तक पहुंचने के मामले की जानकारी मिली है। यह हादसा तब हुआ जब सीएम आवास के अंदर सिक्योरिटी यूनिट के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। साथ ही, बाहर स्थानीय सिविल लाइंस थाने की और नॉर्थ जिले की पुलिस मौजूद थी।
‘सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी यूनिट की हो सकती है गलती’
सूत्रों से यह भी पता चला है कि, आरोपित शालीमारबाग से ही जन सुनवाई में भाग लेने के लिए पर्ची बनवा कर लाया था। पुलिस के अनुसार, आवास के बाहर मौजूद पुलिकर्मियों ने पूरी जांच करने के बाद ही आरोपित राजेश भाई खिमजी को अंदर भेजा था। अत: उत्तरी जिला पुलिस की चूक की अभी कोई बात सामने नहीं आई है।
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि कम की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी यूनिट के कर्मियों से भी गलती हो सकती है। लेकिन अभी भी जांच चल रहा है वहीं कुछ सूत्रों की माने तो इस घटना के बाद CM Rekha Gupta की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की जारी है इसके लिए स्पेशल सेल उनकी सुरक्षा रिव्यू कर रही है।
यह भी पढ़ें: Election Commission ने राहुल गांधी को दी चेतावनी, सार्वजनिक मंच पर अशिष्ट भाषा पर रोक







