Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के बजट 2026-27 में राज्य के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के 65 लाख पीएम किसान के लाभार्थियों को अब साल में 9000 के बजाय 12000 रुपये मिलेंगे।
राजस्थान के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये मिलते हैं। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 3000 रुपये दिए जाते हैं। अब इस राशि को बढ़ाकर 6000 रुपये करने का ऐलान किया गया है। इसका मतलब हुआ कि किसानों को अब साल में 12000 रुपये मिलेंगे।
Rajasthan Budget 2026
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया है। वहीं, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि कृषि बजट में 7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं की, जिनमें सबसे बड़ी घोषणा सीएम किसान की राशि में बढ़ोतरी शामिल रही। याद रहे कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 6 लाख से ज्यादा किसानों के नाम काटे जा चुके हैं।
Rajasthan Budget 2026: किसानों के लिए बजट में ये बड़ी घोषणाएं

कृषि यंत्रों खरीदने के लिए 160 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
नीलगाय या अन्य जंगली जानवर से फसल को बचाने के लिए 20 हजार किलोमीटर तारबंदी के लिए किसानों को 228 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।
सामुदायिक तारबंदी में कृषकों की संख्या 10 से घटाकर 7 कर दी जाएगी।
2.50 लाख किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के बीज दिए जाएंगे
कृषि विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा
कृषि लोन वितरण योजना के तहत 25000 करोड़ रुपये के लोन दिए जाएंगे
दीर्घकालीन सहकारी कृषि क्षेत्र और नॉन फार्मिंग में 590 करोड़ के लोन में 5 फीसदी सब्सिडी मिलेगी
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना पर 700 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 5 लाख पशुपालकों को मिलेगा लाभ।
Rajasthan Budget 2026: किसानों के लिए कार्बन क्रेडिट योजना
जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए किसानों को चेंज एजेंट के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसमें किसानों को बेहतर कृषि व्यवस्था अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को कार्बन क्रेडिट पायलट प्रोजेक्ट राज्य में पहली बार चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें






