---Advertisement---

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi 21वीं किस्त जारी: किसानों के खाते में पहुंचे ₹2000, जानें किस राज्य को मिली सौगात

By
On:

Follow Us

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त को अब एक और राज्य के लिए जारी कर दिया गया है। बता दें कि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाद अब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के किसानों के खाते में 21वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। अहम वजह यह है कि, बहुत ज्यादा बारिश और बाढ़ की कारण देशभर में किसान काफी ज्यादा परेशान और प्रभावित हुए हैं। लेकिन, कुछ राज्यों में ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्हें तत्काल राहत देने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 07 अक्टूबर को जम्मू व कश्मीर के 8.5 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 170 करोड़ रुपये की राशि भेज दी है। वहीं, प्राकृतिक आपदा में किसानों का साथ देने के लिए यह अग्रिम भुगतान किया जा रहा है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना को लेकर कृषि मंत्री कहना है कि, सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदा की वजह से किसान बहुत परेशान है। संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी जनता के साथ हैं।

अब 4 राज्यों के किसानों को मिले 2000 रुपये

जम्मू-कश्मीर के साथ ही अब देश में 4 राज्यों के किसानों को Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये मिल चुके हैं। 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 27 लाख किसानों के खाते में पैसा भेजा था। इस दौरान कुल 540 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आज 170 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस तरह 35.5 लाख किसानों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi 21वीं किस्त के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के 8,01,045 किसानों को 160.21 करोड़ रुपये मिले मिल चुके हैं। बात करें पंजाब की तो, 11,09,895 किसानों को 221.98 करोड़ और उत्तराखंड के 7,89,128 किसानों के अकाउंट में 157.83 करोड़ रुपये भेजे गए थे।

10 करोड़ किसानों को मिली थी 20वीं किस्त

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना के अनुसार, 20वीं किस्त के रूप में 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को वाराणसी से 20,500 करोड़ रुपये भेजे थे।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi

लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

अगर आप भी सोच रहे हैं की लिस्ट में कैसे नाम चेक करना है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। यहां बेनिफिशियल लिस्ट पर क्लिक करने के बाद आपको राज्य जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनना हैं। जिसके बाद आपके सामने पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी।

लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। यहां Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद अपने राज्य, जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनें। आपके सामने पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी।

बाकी राज्यों को कब मिलेंगे 2000 रुपये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभी तक केवल 35 लाख किसानों के खाते में ही 21वीं किस्त का पैसा भेजा गया है। जबकि Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना के तहत करीब 10 करोड़ किसान जुड़े हुए हैं। उन्हें अभी भी 21वीं किस्त के ₹2000 का इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है की दिवाली से पहले बाकी राज्यों के किसानों को भी ₹2000 का सौगात बहुत जल्द मिल सकती है। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी जानकारी नहीं आई है, लेकिन बेहतर होगा कि अगर आपने ई केवाईसी नहीं करवाया है तो उसे तुरंत करवा लें।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now