PM Fasal Bima Yojana 2025: क्या इस साल आपकी भी फसल खराब हुई है, और आपको PM Fasal Bima Yojana के तहत उचित मुआवजा नहीं मिला है, तो घबराने की बात नहीं है। बता दें कि,PM Fasal Bima Yojana 2025 के तहत रबी की फसल को हुए नुकसान का पैसा किसानों के खाते में डाल दिया गया है। हालांकि बहुत से किसान की शिकायत है कि उनका नुकसान जितना हुआ उसकी तुलना में उतना पैसा नहीं मिला है।
क्या है PM Fasal Bima Yojana 2025 ?
जानकारी के लिए बता दें कि, मध्य प्रदेश के खंडवा के एक किसान की शिकायत है कि खरीफ सीजन 2024 के लिए बीमा कंपनी की ओर से उसे केवल 1274 रुपए ही क्लेम मिला था। जबकि करीब ₹30000 तो प्रीमियम के रूप में भरा गया था। इसके आगे किसान का यह भी कहना है कि 21 एकड़ में सोयाबीन की फसल बोई गई थी।

बारिश अच्छी नहीं हुई तो फसल पूरी तरीके से खराब हो गई। फसल बीमा के हिसाब से इसकी कीमत 7 लख रुपए होनी चाहिए थी। लेकिन बीमा कंपनी की ओर से महज 1274 रुपए ही मिले। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर आपको भी डर है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसलिए इस खबर को पूर्ण रूप से पढ़ें…
क्या है बीमा योजना का गणित
PM Fasal Bima Yojana 2025 के तहत खरीफ की फसल के लिए किसान को दो प्रतिशत वहीं रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत और बात करें वाणिज्य के फसल की तो 4% का प्रीमियम देना होगा। बाकी के प्रीमियम का पैसा सरकार की ओर से दिया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप फसल बीमा योजना कैलकुलेटर से पता लगाना चाहते हैं कि आपको कितना प्रीमियम देना होगा। तो इसके लिए आपको सीजन, साल, योजना, राज्य, जिला और फसल चुनने के बाद कितनी एकड़ फसल के लिए बीमा चुनना है, उसे चुनें। पूरा चार्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
कैसे और कितना मिलता है मुआवजा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM Fasal Bima Yojana 2025 की पॉलिसी लेने के बाद अगर फसल को नुकसान पहुंचता है किसी भी प्रकार का तो बीमा कंपनी एक फार्मूले के तहत उसका गणना करती है।
थ्रेसहोल्ड फसल-वास्तविक फसल
—————————– X बीमित राशि
थ्रेसहोल्ड फसल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, थ्रेसहोल्ड फसल का कैलकुलेशन पिछले पांच साल की औसत को निकालकर किया जाता है। जैसे कि, 7 साल में जिस साल में अच्छी फसल हुई है, उसे ही कैलकुलेट किया जाता है। फिर इसका औसत निकाल कर 5 से भाग दिया जाता है। मान लीजिए यह 2240 प्रति हेक्टेयर है।
वास्तविक फसल का मतलब बीमित फसल से है। मान लीजिए यह 3000 किलो प्रति हेक्टेयर है। बीमित राशि का मतलब वो राशि जो एक एकड़ फसल के लिए निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए यह 20000 प्रति हेक्टेयर है। तो ऐसे में प्रीमियम कैलकुलेट कुछ इस तरह से होगा…
2240-3000
———— X 20000
2240
इसका मतलब साफ है कि, अब आपको बीमा क्लेम के लिए 6785 रुपये प्रति हेक्टेयर पैसा मिलना चाहिए।
कहां करें शिकायत
अगर आप PM Fasal Bima Yojana 2025 के क्लेम को लेकर परेशान है और आपको यह भी लगता है कि अपनी फसल का उचित मुआवजा जान नहीं मिला है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पास के नजदीकी कृषि केंद्र या फिर बीमा कंपनी के ऑफिस जाकर अपनी समस्या को बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने लगाए पाकिस्तान से सभी आयात पर तत्काल प्रतिबंध