PM Awas Yojana Urban 2.0 : छत्तीसगढ़ में पक्की छत का सपना देख रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए एक खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 2 लाख 80 हजार नए आवासों को अनुमति दे दी है। इनमें से 2 लाख 65 हजार घरों का निर्माण तो जारी भी है। केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है कि प्रदेश में अगर जरूरत पड़ी तो पीएम आवास के घरों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को प्रदेश में थे। उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए PM Awas Yojana Urban 2.0 शहरी को लेकर जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम आवास के मकानों के लिए 4000 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर किया गया है। अच्छी बात यह है कि इनमें से 3550 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। ये मकान पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं।
PM Awas Yojana Urban 2.0: BLC के तहत कितना पैसा मिलता है
PM Awas Yojana Urban 2.0 के अंतर्गत 4 श्रेणियां आती हैं। इनमें से एक है लाभार्थी आधारित वितरण (BLC) श्रेणी। इस श्रेणी के अंतर्गत गरीब व जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। अगर किसी के पास अपनी जमीन नहीं है तो सरकार अन्य योजनाओं के मद से उन्हें मुफ्त या बहुत ही कम दाम में जमीन भी उपलब्ध करा सकती है। इस योजना के तहत 30 से 35 वर्ग मीटर तक का आवास बनाने की अनुमति होती है। इसमें कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम बनाना होता है।
PM Awas Yojana Urban 2.0: कितनी किस्तों में मिलता है पीएम आवास योजना का पैसा
इस योजना के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते हैं जबकि 1 लाख रुपये राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। इस योजना में निर्माण के आधार पर पैसा रिलीज होता है। पैसा 3 किस्तों में दिया जाता है। पहली 2 किस्तों में 40-40 फीसदी पैसा आता है। तीसरी किस्त में बाकी का बचा हुआ पैसा दिया जाता है।

PM Awas Yojana Urban 2.0 के लिए कैसे आवेदन करें
पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करना काफी आसान है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आप पीएम आवास योजना शहरी के पोर्टल पर जाकर इसके लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं। आप PMAY-U के पोर्टल पर जाएंगे तो आपको Apply for PMAY-U 2.0 का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाद दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। पीएम आवास योजना के आवेदन की स्टेट बाय स्टेप प्रक्रिया जानने के लिए ‘पीएम आवास योजना शहरी’ पर क्लिक कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Urban 2.0 की पात्रता क्या है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस योजना का लाभ सिर्फ पहली बार घर बनाने पर मिलेगा।
आवेदक गरीबी रेखा से नीचे वाली श्रेणी में आना चाहिए।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर्स, महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें






