---Advertisement---

Pink Saheli Smart Card: DTC बसों में मुफ्त सफर के लिए कैसे बनवाएं पिंक सहेली कार्ड? जानें पूरा प्रोसेस

By
On:

Follow Us

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की डीटीसी और कलस्टर बसों में चलने वाली गुलाबी टिकट की जगह अब प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड पेश हो गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को DTC और कलस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी टिकट मिलती थी। लेक‍िन अब रेखा गुप्‍ता सरकार ने इसकी जगह ‘प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ को लॉन्च कर द‍िया है।

2 मार्च को द‍िल्‍ली में आयोज‍ित एक कार्यक्रम में राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू ने इसे लॉन्‍च क‍िया है। द‍िल्‍ली में 50 ऐसी लोकेशन तय की गई हैं, जहां पर ये कार्ड बन सकते हैं। प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना क्या है, यह कार्ड कैसे बनेगा, इसके लिए क्या-क्या शर्तें हैं, आइए जानते हैं।

Pink Saheli Smart Card क्या है?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी थी। इस योजना के लिए गुलाबी टिकट सिस्टम लाया गया। बस में चढ़ने के बाद महिलाओं को कंडक्टर द्वारा गुलाबी टिकट दिया जाता था। बाद में टिकट के हिसाब से सरकार दिल्ली परिवहन निगम को भुगतान कर देती थी। अब बीजेपी सरकार इसकी जगह प‍िंक सहेली स्मार्ट कार्ड ले आई है। महिलाओं और ट्रांसजेंडर को एक बार यह स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा और बस में सफर के दौरान कंडक्टर को दिखाना होगा।

Pink Saheli Smart Card की खासियत

प‍िंक सहेली स्मार्ट कार्ड की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और महिलाओं को बार-बार टिकट खरीदनी नहीं पड़ेगी। मेट्रो कार्ड की तरह एक बार कार्ड बनवाकर महिलाएं आसानी से बसों में फ्री सफर कर पाएंगी।

Pink Saheli Smart Card

किन महिलाओं को मिलेगा Pink Saheli Smart Card

प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आय की कोई लिमिट नहीं है
प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड 12 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए ही बनेगा
यह कार्ड सिर्फ दिल्ली की स्थायी महिलाओं का ही बनेगा

कैसे बनेगा Pink Saheli Smart Card ?

सहेली पिंक NCMC कार्ड 3 मार्च से बनने के लिए शुरू हो गया है। वहीं, इन स्मार्ट कार्ड के लिए पूरी दिल्ली में 50 लोकेशन को निर्धारित किया गया है। आपको अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और फोटो लेकर इन सेंटर्स पर जाना होगा। वहां आपका स्मार्ट कार्ड बन जाएगा। सभी सातों दिन हर रोज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच ये कार्ड बनेंगे। नीचे उन सभी 50 सेंटर्स की लिस्ट दी हुई है, जहां जाकर अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं।

Pink Saheli Smart Card के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

दिल्ली की स्थायी नागरिकता का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो

क्या Pink Saheli Smart Card के लिए देना होगा पैसा

दिल्ली सरकार की ओर से सहेली स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा

अगर कार्ड खो जाए तो
अगर सहेली स्मार्ट कार्ड खो जाता है तो सेंटर या बैंक जाकर ही दूसरा कार्ड बनेगा
बैंक दूसरा कार्ड बनाने के लिए फीस वसूल सकता है
दूसरा कार्ड बनाने से पहले पहला कार्ड इन-एक्टिव किया जाएगा

कहां-कहां चलेगा Pink Saheli Smart Card

दिल्ली की सभी डीटीसी और कलस्टर बसों में ही सहेली स्मार्ट कार्ड चलेगा। मुफ्त सफर की सुविधा सिर्फ डीटीसी और कलस्टर बस में ही मिलेगी।

क्या एनसीआर की महिलाओं के भी बनेंगे Pink Saheli Smart Card

देखा जाए तो इस लेकर दिल्ली सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली की स्थायी महिलाओं को ही दिया जाएगा। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत या फरीदाबाद में रहने वाली वो महिलाएं जो दिल्ली में काम करती हैं, उन्हें अभी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि ऐसी संभावना हैं कि आगे चलकर उनके स्मार्ट कार्ड बनाने पर योजना किया जाए।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now