Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले ही महिलाओं को शानदार तौफ़ा दे दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत खुद का काम शुरू करने के लिए नीतीश सरकार की ओर से पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं इस योजना के अनुसार 18 तरह के कामों के लिए सरकार की तरफ से पैसा दिया जाएगा। वहीं देखा जाए तो इनमें से कुछ काम ऐसे भी हैं। जो महिलाओं के लिए पहली पसंद बने हुए हैं।
1 करोड़ तक का आवेदन
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अनुसार, देखा जाए तो अब तक करीब 1 करोड़ तक का आवेदन आ चुका है। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी है। इसलिए बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका समूह से भी जुड़ रही हैं। महिलाओं को 10,000 रुपये की पहली किस्त का पैसा इसी महीने दिया जाएगा। ऐसे में जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं, जिन्हें महिलाओं द्वारा ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
चाय-पकौड़े की दुकान और पशुपालन
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में आवेदन देखने को मिल रहा हैं। जानकारी के मुताबिक गांव-देहात में महिलाओं ने पशुपालन के लिए ज्यादा आवेदन किए हैं। इनमें गौपालन, मुर्गी और बकरी पालन भी शामिल है। वहीं शहरी क्षेत्रों में महिलाएं परचून और चाय-पकौड़े की दुकान भी खोलना चाहती हैं। इसके अलावा सिलाई का काम और फल-सब्जी की दुकान खोलना भी महिलाओं को पसंद है। इस योजना को लेकर महिलाओं में लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: जल्द ही खाते में आएंगे पैसे
खबरों के अनुसार, Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन फार्म में से 90 लाख महिलाओं का रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया। जबकि बाकी महिलाओं के बैंक खाते को भी आधार कार्ड से जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही है जिससे यह पता चलता है कि, इसी महीने इन महिलाओं के खाते पैसे आ जाएंगे।
इन कामों के लिए कर सकती हैं आवेदन
जानकारी के लिए बता दे कि बिहार में लांच हुई Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत 18 कामों के लिए पैसा दिया जाएगा जी हां इन कामों में फल जूस की दुकान डेरी खोलने से लेकर खेती और पशुपालन करने तक के काम शामिल है। बता दें कि, इस योजना में इन रोजगारों को मौका दिया गया है। जिसमें जूस की दुकान, डेयरी प्रोडक्ट, फल-सब्जी की दुकान, किराना स्टोर, प्लास्टिक चीजों की दुकान, बर्तन की दुकान, खिलौना या जनरल स्टोर इत्यादि।
जबकि, इसके अलावा ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान, मोबाइल रिचार्ज-बेचने या रिपेयरिंग की दुकान, स्टेशनरी या फोटोकॉपी की दुकान, खाद्य सामग्री की दुकान, ब्यूटी पार्लर-कॉस्मेटिक-आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान खोल सकते हैं।
बात करें महिलाओं के लिए तो कपड़ा खुद भी हैमहिलाओं के लिए कपड़ा-फुटवियर-सिलाई की दुकान, बिजली के पार्ट्स, खेती से जुड़े काम, ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा, बकरी पालन, मुर्गी पालन और गौपालन का भी विकल्प है।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830







