Mahila Rojgar Yojana: बिहार में Mahila Rojgar Yojana से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ रही है। बताते चले कि, बिहार सरकार ने अब तक 1.21 लाख महिलाओं के खाते में स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार भेज दिए हैं।
जी हां, लेकिन अभी भी करीब 19 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। वह इसका इंतजार कर रही हैm बता दें कि, Mahila Rojgar Yojana की तीन किस्त जारी हो चुकी है। अब जल्द ही चौथी किस्त जारी की जाएगी।
Mahila Rojgar Yojana की चौथी किस्त
बिहार सरकार की ओर से पहले ही चरणबद्ध तरीके से पैसों का वितरण करने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जैसे कि, पहली किस्त 26 सितंबर को जारी हुई थी। जिसमें 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैसा भेजा था।
फिर दूसरी किस्त सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद सोमवार यानी 6 अक्टूबर को 21 लाख महिलाओं को सीएम महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये मिले।
अब कब आएगा पैसा
बिहार सरकार के कार्यक्रम के तहत अब चौथी किस्त 17 अक्टूबर को आने वाली है। दिवाली से पहले ही महिलाओं को उपहार मिल जाएगा। बता दें कि, शुक्रवार को लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि,कितनी महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, Mahila Rojgar Yojana से 1.4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। हालांकि पैसा अभी 1.21 करोड़ महिलाओं को ही मिला है। मतलब करीब 19 लाख महिलाओं को अभी भी पैसा मिलना है। अब यह देखना होगा कि इस शुक्रवार को कितनी महिलाओं को सौगात मिलती है।
17 के बाद कब-कब आएगा पैसा
इस योजना के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद तक भी पैसा महिलाओं के खाते आता रहेगा। वहीं, इस योजना के तहत महिलाओं को पैसा देने के लिए दिसंबर तक की तारीख की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि, 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक हर शुक्रवार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा।
सरकार से कब मिलेंगे 2 लाख रुपये
Mahila Rojgar Yojana के गाइडलाइन के अनुसार, रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में ₹10000 दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि, अगर महिलाओं का रोजगार अच्छा चलता है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार ₹200000 तक का आर्थिक मदद देगी। लेकिन इसके लिए कम से कम 6 महीने तक की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
अगर शुरुआती 6 महीना में कोई रोजगार को अच्छे से चलता है तो सरकार की ओर से अलग से आर्थिक मदद मिल सकता है। जिसका मतलब यह है कि, जिन महिलाओं के खाते में सितंबर का पैसा आया है तो वह मार्च 2026 के बाद ही ₹200000 तक की मदद के लिए आवेदन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830







