---Advertisement---

Mahila Rojgar Yojana: आज जारी होगी 5वीं किस्त, 10 हजार रुपये ट्रांसफर; ऐसे चेक करें नाम लिस्ट

By
On:

Follow Us

Mahila Rojgar Yojana 5th Installment: बिहार में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana के अनुसार, पात्र महिलाओं को शुरुआती मदद के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, इसके बाद जो महिलाएं अपने काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक भी आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत अब 4 किस्तों में पैसा ट्रांसफर हो चुका है।

सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में Mahila Rojgar Yojana के अनुसार उनके बैंक में पैसा भेज दिया गया है। वहीं, अब पांचवीं किस्त के तौर पर पैसा भेजा जाएगा। बिहार सरकार की घोषित तारीखों के अनुसार 24 अक्टूबर यानी आज शुक्रवार को महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा। हालांकि बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसे लेकर कोई कार्यक्रम या सार्वजनिक घोषणा नहीं की जाएगी। लेकिन पहले से तैयार लिस्ट के अनुसार पात्र महिलाओं को पैसा भेजा जाएगा।

अब तक 4 किस्तें हो चुकी ट्रांसफर

मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana के अनुसार, पहली किस्त का पैसा 26 सितंबर को भेज दिया गया था। इसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खाते में पैसा भेजा था। इसके बाद 3 अक्टूबर, 6 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है।

Mahila Rojagar Yojana

लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

आपके खाते में पैसा कब आएगा, इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन या मोबाइल पर नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको ग्राम संगठन या क्षेत्रीय कार्यालय के उसी ऑफिस में जाना होगा, जहां आपने अपना फॉर्म जमा कराया था। यहां जाकर आप लिस्ट में अपना नाम चेक करवा सकती हैं। हालांकि अगर आपके बैंक अकाउंट से आधार नंबर और मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो पैसा ट्रांसफर होते ही आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।

Mahila Rojgar Yojana का फॉर्म कैसे भरें

आप सभी को बता दें कि, मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana का फॉर्म भरना बहुत ही आसान है। आप सरकार द्वारा तय 18 तरह के कामों में से किसी भी रोजगार को शुरू करने के लिए यह आर्थिक सहायता ले सकती हैं। ध्यान रहें, अगर आप ग्रामीण के निवासी हैं तो आपको नजदीक के ग्राम संगठन जाकर फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। लेकिन अगर आप शहर में हैं तो ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इसके बाद ही आप फॉर्म भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now