---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 68 लाख महिलाओं के नाम कटे, अब 1.75 करोड़ लाभार्थी बचे – e-KYC 30 अप्रैल तक करा लें

By
On:

Follow Us

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आई है। लाडकी बहिण योजना से 68 लाख महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। ये नाम वो हैं जो निर्धारित समय सीमा के अंदर e-KYC प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाई थीं। अब प्रशासन ने इस महिलाओं के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं। अब Ladki Bahin Yojana योजना में लाभार्थियों की संख्या घटकर 1.75 करोड़ ही रह गई है।

Ladki Bahin Yojana की e-KYC में भूल सुधार के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च तक थी। हालांकि इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 30 अप्रैल के बाद बंद खातों की संख्या में बदलाव हो सकता है। इसका मतलब हुआ कि अगर आपका खाता बंद हो गया है तो ईकेवाईसी को अपडेट कराकर आप फिर से योजना से जुड़ सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana: 2.43 महिलाओं में से 68 लाख नाम कटे

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कुल 2.43 करोड़ खातों में से लगभग 68 लाख खाते निर्धारित अवधि के भीतर अनिवार्य ई-केवाईसी अपडेट प्रक्रिया पूरी न करने के कारण बंद कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह सत्यापन प्रक्रिया उन शिकायतों के बाद की, जिनमें कहा गया था कि पुरुष सदस्यों और सरकारी कर्मचारियों सहित अपात्र व्यक्तियों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है।

Ladki Bahin Yojana: कैसे करें e-KYC अपडेट, पोर्टल से गायब है लिंक

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि ईकेवाईसी अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि बारिश-ओले की वजह से बहुत सी महिलाएं इस काम को नहीं कर पाई हैं। इसलिए ईकेवाईसी अपडेट की तारीख को बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी लाडकी बहिण योजना के पोर्टल पर ईकेवाईसी का लिंक अपडेट नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही यह लिंक अपडेट हो जाएगा। आप चाहें तो नजदीक के CSC सेंटर या महिला एवं बाल विकास ऑफिस जाकर इस काम को करा सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana: कई बार बढ़ी ईकेवाईसी की तारीख

Ladki Bahin Yojana

नवंबर 2025 से ई-केवाईसी प्रक्रिया को कई बार बढ़ाया जा चुका है। सरकार लाभार्थियों को हर महीने लगभग 3,700 करोड़ रुपये वितरित करती है। इसमें प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिलते हैं। सक्रिय खातों में कमी के कारण, खर्च में बदलाव होने की उम्मीद है। 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए आवंटन 26,000 करोड़ रुपये है, जबकि 2025-26 में यह 36,000 करोड़ रुपये था। लाडकी बहिण योजना को महायुति सरकार द्वारा 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शुरू किया गया था।

Ladki Bahin Yojana: एक सवाल के गलत जवाब में उलझे लाभार्थी

वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान, मराठी में पूछे गए एक प्रश्न के गलत उत्तरों के कारण 24 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहले सरकारी कर्मचारी के रूप में चिह्नित किया गया था। जांच के बाद इनमें से लगभग 20 लाख खाते पात्र पाए गए, जबकि शेष मामलों का सत्यापन जारी है। सरकार ने अपात्र पाए गए लाभार्थियों से धनराशि वसूल न करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि योजना बंद नहीं की जाएगी। \

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now