Jeevika Didi Scheme: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। वहीं पार्टियां वोट को अपने खेमें में लाने के लिए कई योजनाएं भी कर रहे हैं। जैसे कि, नीतीश सरकार पहले ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये दे रही है।
अब सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी RJD ने जीविका दीदियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव इसे लेकर यह ऐलान किया है कि, अगर वे सरकार में आते हैं तो जीविका दीदियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर उनका वेतन 30 हजार रुपये महीना कर देंगे।
तेजस्वी के ऐलान के अनुसार, जीविका दीदियों में जो सीएम दीदी हैं, उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जितनी भी जीविका दीदियां हैं उनका लोन भी माफ कर दिया जाएगा। देखा जाए तो, बिहार में वर्तमान में 1.40 करोड़ के करीब महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं।
साल 2006 में World Bank की सहायता से बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (Bihar Rural Livlihoods Mission) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अनुसार महिलाओं के छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इन समूहों से जो महिलाएं जुड़ती हैं, उन्हें Jeevika Didi कहा जाता है
Jeevika Didi Scheme: बनने के फायदे
Jeevika Didi बनने पर नीतीश सरकार स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये 2 लाख रुपये तक दे रही है। वहीं, अब महिला समूहों को छोटे-छोटे लोन भी दिए जा रहे हैं। साथ ही उनके लिए सरस मेला का आयोजन भी किया जाता है। इस तरह से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से काफी मजबूत कर रही हैं। देखा जाए तो, बहुत से जीविका समूह ऐसे भी हैं, जिन्होंने छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत की थी और अब वे बड़ी कंपनी के तौर पर पहचान बना पा रहे हैं।
किन महिलाओं को मिल सकता है 30 हजार रुपये वेतन

जीविका समूह योजना के तहत कई पहल पहले भी की जा चुकी है। देखा जाए तो इनमें कई पद भी बनाए गए हैं, जिनके लिए सरकार की ओर से मानदेय भी मिलता है। दीदी की नर्सरी, ड्रोन दीदी और बैंक सखी जैसे कई पद हैं, जिनके लिए मानदेय भी मिलता है।
जीविका समूह से कैसे जुड़ें
अगर आप किसी गांव में रहते हैं तो आपको ग्राम संगठन के ऑफिस में जाना होगा। यहां जो भी Jeevika Didi समूह काम कर रहा है उसके लिए आपको आवेदन फार्म भी भरना होगा। इसके अलावा आपको एक शपथ पत्र भी जमा करना होगा। इसके बाद ग्राम संगठन आपके आवेदन की वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए मंजूरी देगा।
इसी के साथ आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी। अगर आप शहर में हैं और जीविका समूह से जुड़ना चाहते हैं तो आप ऑफिशल पोर्टल पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप क्षेत्र के स्तरीय संगठन के ऑफिस जाकर भी फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।
Jeevika Didi बनने के लिए पात्रता
- महिला का बिहार की नागरिक होना जरूरी है
- महिला की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए
- महिला या पति का इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आना चाहिए
- महिला खुद या पति का सरकारी नौकरी (नियमित या संविदा) में नहीं होना चाहिए
- समूह की बैठक में हिस्सा लेने और समूह से जुड़े कामों में योगदान देना होगा
- एक परिवार से एक ही महिला जीविका समूह से जुड़ सकती है।






