आज भी कई लोग सुरक्षित निवेश के लिए FD पर भरोसा करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपका पैसा बर्बाद यानी कि, डूबता नहीं है। लेकिन इसमें मिलने वाले रिटर्न से ज्यादातर निवेशक खुश नहीं रहते और बेहतर रिटर्न के लिए असुरक्षित निवेश विकल्प की ओर बढ़ने लगते हैं।
लेकिन अगर मैं आपके कहूं कि, आपको बेहतर रिटर्न के लिए असुरक्षित विकल्प की ओर भागने की कोई जरूरत नहीं है तो? कैसा रहेगा। आज हम आपको ऐसे तीन सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको FD से भी ज्यादा शानदार रिटर्न दें देंगे। इसके साथ ही ये सुरक्षित भी है क्योंकि ये सरकारी योजनाएं है। आइए इनके बारे में एक-एक करके बात करते हैं।
इन स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न
NPS स्कीम: अगर आपको नहीं बता हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये एक सरकारी स्कीम है। इस स्कीम के अनुसार सरकार आपका पैसा बॉन्ड, इक्विटी जैसे सिक्योरिटी एसेट में निवेश करती है। इसके साथ ही निवेश रकम की कुछ राशि पेंशन के रूप में भी रखी जाती है। ये पैसे आप रिटायर होने पर 70 साल से 75 साल की उम्र में आसानी सेनिकाल सकते हैं। ये एक तरह से सुरक्षित रिटायरमेंट स्कीम का विकल्प है। इसके साथ ही मैच्योरिटी अमाउंट पर आपको टैक्स छूट भी मिलती है। जबकि आपके पैसे शेयर बाजार में निवेश हो रहे हैं। इसमें निवेशकों को 8 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
RBI फ्लोटिंग रेट बॉन्ड- एनपीएस स्कीम का लाभ उठाने के लिए लिए आपको बहुत लंबे समय का इंतजार करना पड़ सकता है। इसी के साथ अगर आप इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो आप आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन की ओर बढ़ सकते हैं। इसमें आपको 8.05 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इसमें निवेश के लिए आपको आरबीआई रिटेल ऐप पर जाना होगा।
देखा जाए तो, इस तरह से आप FD जैसी सुरक्षित स्कीम में निवेश भी आसानी से कर लेंगे और आपको बेहतर रिटर्न के लिए असुरक्षित निवेश विकल्प की ओर नहीं भागना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Farmers ID के बिना भी मिलेगी PM Kisan की 22वीं किस्त, 41.17 लाख किसानों को राहत






