UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई है उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है। फॉर्म में सुधार के लिए विंडो कल यानी 3 फरवरी 2026 प्रातः 6 बजे तक ओपन रहेगी।
एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आसानी से किया जा सकता है। ध्यान रखें की सुधार का केवल एक मौका दिया जायेगा।
UP Police Constable Bharti 2026: समस्या होने पर यहां करें संपर्क
आवेदन पत्र में सुधार के समय किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 07:00 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं।
UP Police Constable Bharti 2026: फॉर्म में सुधार करने की स्टेप्स

- फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- करेक्शन लिंक apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड अकाउंट केडेंशियल अथवा आधार आई०डी० अथवा डिजीलॉकर के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- उसमें दिये गये Application History के Modify Details टैब / सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन (Modification) कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी आवेदन पत्र में OTR से प्राप्त किये गये (Fetch) विवरण तथा अपलोडेड फोटो को संशोधित नहीं कर सकेंगे।
UP Police Constable Bharti 2026: भर्ती विवरण
यूपी पुलिस बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। पदानुसार कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए 10,469 पद, पीएसी (सशस्त्र पुलिस, केवल पुरुष) के लिए 15,131 पद, महिला पीएसी (महिला बटालियन – लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर) के लिए 2,282 पद, एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, केवल पुरुष) के लिए 1,341 पद, घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष) के लिए 71 पद, जेल वार्डर (पुरुष) के लिए 3,279 पद और जेल वार्डर (महिला) के लिए 106 पद आरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया






