---Advertisement---

UP Police कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, दारोगा भर्ती में 6 लाख से अधिक आवेदन

By
On:

Follow Us

UP Police: अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती आई है। बता दें कि, अब तक छह लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आने का अनुमान है।

UP Police: कब होगी परीक्षा ?

जानकारी यह भी मिली है कि, बोर्ड को दारोगा भर्ती (UP Police) के लिए लिखित परीक्षा कराने में लगभग 3 माह का समय लग सकता है। जबकि, पूर्व अगले माह पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

आप सभी को बता दें कि, भर्ती बोर्ड ने पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रणाली लागू की है। देखा जाए तो, नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी अब तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भर्ती बोर्ड के अनुसार विभिन्न अभ्यर्थियों ने ओटीआर में भरे गए विवरण में संशोधन किए जाने की मांग की थी।

UP Police

OTR संशोधन का मिलेगा अवसर ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती बोर्ड ने हर अभयार्थी को मात्र एक बार OTR में संशोधन का अवसर देने का निर्णय किया है। वहीं भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, दरोगा भर्ती (UP Police) के लिए अंतिम सप्ताह में अधिक संख्या में आवेदन किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वही कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने के बाद नवंबर माह में पुलिस के लिए लिपिक संवर्ग में भर्ती के लिखित परीक्षा कराई जाने की तैयारी की जाएगी।

कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-एक के 930 पदों पर भर्ती होनी है। जबकि उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now