SSC GD Constable 2026: क्या आप भी दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो, ये ख़बर आपके लिए है ऐसा इसलिए क्योंकि, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया गया है। जबकि, इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी कि31 दिसंबर निर्धारित किया गया है। ऐसे में जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं वे बिना किसी देरी के सएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
SSC GD Constable 2026: नहीं बढ़ेगी लास्ट डेट
सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी की ओर से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर तय तिथि के अंदर आवेदन करने का निर्देश दे दिया गया था। याद रखें इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थी कल तक एप्लीकेशन फॉर्म जरूर भर लें।
SSC GD Constable 2026: 10th पास आवेदन के लिए पात्र
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन पास होना जरूरी है। इसके साथ ही बात करें आयु सीमा की तो, न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। क्योंकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
SSC GD Constable 2026: स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी खुद ही घर बैठे ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि, हम नीचे आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध कराए हैं।

एसएससी जीडी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SSC GD Constable 2026: आवेदन शुल्क
ध्यान देने वाली बात यह है कि,एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ आपको एक निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करना जरूरी है। क्योंकि,बिना शुल्क जमा किये गए फॉर्म को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी के साथ कैटेगरी वाइज जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 100 रुपये तय की गई है। वहीं, एससी, एसटी एवं महिला वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी अपना निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें







