---Advertisement---

SSB SI ASI Recruitment 2026: आवेदन शुरू, पात्रता से लेकर फीस तक जानें पूरी डिटेल

By
On:

Follow Us

SSB SI ASI Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में एसआई यानी की सब-इंस्पेक्टर एवं एएसआई असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं और एसएसबी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

SSB SI ASI Recruitment 2026: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से एसआई के 51 पदों और एएसआई के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

SSB SI ASI Recruitment 2026: पद का नाम पदों की संख्या

  • एसआई (Staff Nurse) 10
  • एसआई (Pioneer) 21
  • एसआई (Communication) 20
  • एएसआई (Radiographer) 1
  • एएसआई (Pharmacist) 2
  • एएसआई (Operation Theatre) 1
  • एएसआई (Dental Technician) 1 पद

SSB SI ASI Recruitment 2026: योग्यता एवं मापदंड

SSB SI ASI Recruitment 2026

एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 12th के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री आदि प्राप्त की हो। न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो।
एएसआई पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12th के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हासिल किया हो।
न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

SSB SI ASI Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। वहीं फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। फॉर्म भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे फॉर्म भरने के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

एसआई एवं एएसआई भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत अन्य विस्तृत डिटेल हासिल करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now