RSSB Forest Guard Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो, ये ख़बर आपके लिए अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड एन्ड फॉरेस्टर पदों पर नियुक्तियों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, अधिसूचना में अभी तक आवेदन की तिथियों की जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही आयोग की ओर से आवेदन स्टार्ट किये जायेंगे।
RSSB Forest Guard Recruitment 2026: भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कल 785 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- पद का नाम पदों की संख्या
- वनपाल 259
- वनरक्षक 483
- सर्वेयर 43
RSSB Forest Guard Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड
- वनपाल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी (10+2) या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है।
- इसी के साथ वनरक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष तय किया गया है।

- सर्वेयर पदों के लिए 12th उत्तीर्ण होने के साथ सिविल सर्वे में आईटीआई सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो।
- उम्मीदवार को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान व देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
RSSB Forest Guard Recruitment 2026: आवेदन का तरीका
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर आसानी से क्लिक करके अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
RSSB Forest Guard Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में फॉरेस्टर पदों पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को पे- मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड पदों पर चयनित होने पर पे- मैट्रिक्स लेवल 4 और सर्वेयर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे- मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें






