---Advertisement---

JSSC Jail Warder Bharti 2025: 1733 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

By
On:

Follow Us

JSSC Jail Warder Bharti 2025: क्या आप भी झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जेल वार्डर के कुल 1733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि, जेल वार्डर के पदों पर आवेदन 09 जनवरी से शुरू हो जायेगा। हालांकि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 07 नवंबर, 2025 से शुरू होने वाली थी। लेकिन कुछ कारण आवेदन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया एक बार यानी कि, दोबारा शुरू होने वाली है। ध्यान रहें जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं जो जेल वार्डर के पदों पर तैयारी कर रहे हैं वे 08 फरवरी, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 11 से 13 फरवरी के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा।

JSSC Jail Warder Bharti 2025: परीक्षा शुल्क

जेल वार्डर के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। हालांकि, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये, जबकि एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।

JSSC Jail Warder Bharti 2025: इतनी मिलेगी सैलरी

इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

JSSC Jail Warder Bharti 2025: पात्रता मानदंड

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं का पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। इसी के साथन्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है।

JSSC Jail Warder Bharti 2025

अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदावरों की अधिकतम आयु 27 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

JSSC Jail Warder Bharti 2025: ऐसे कर सकेंगे जेल वार्डर के लिए अप्लाई

उम्मीदवारों से आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों को सबसे पहले www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नबंर और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा।
  • अब दस्तावजों को अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy 2025: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now