ITBP Constable Bharti 2026: सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (बार्बर) और कॉन्स्टेबल (वाशरमैन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार (ITBP) में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके पास आवेदन करने का यह एक बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Constable Bharti 2026: कितना मिलेगा वेतनमान
कॉन्स्टेबल (बार्बर) और कॉन्स्टेबल (वाशरमैन) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
ITBP Constable Bharti 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में भी योग्यता होनी चाहिए।
ITBP Constable Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें खुद अप्लाई
कॉन्स्टेबल (बार्बर) और कॉन्स्टेबल (वाशरमैन) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
ITBP Constable Bharti 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
एससी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। हालांकि जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त






