---Advertisement---

ICG Vacancy 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By
On:

Follow Us

ICG Vacancy: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरी निकाली है। बता दें कि, कोस्ट गार्ड में मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तय की गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप सी कैटेगरी पदों पर भर्ती होने पर पे लेवल 02 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि, ICG Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड द्वारा की जाएगी। बता दें कि, भर्ती नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म का प्रारूप दिया गया है। भरने से पहले एक बार जरूर देख लें।

शैक्षणिक योग्यता

ICG Vacancy की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर पद के लिए हैवी और लाइट वीकल ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो साल का एक्सपीरियंस चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अन्य पदों के लिए दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। वहीं, लश्कर फर्स्ट क्लास पोस्ट पद के लिए बोट पर तीन साल काम का एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।

ICG Vacancy

उम्र सीमा

मोटर वीकल ड्राइवर और एमटीएस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 27 के बीच में होनी चाहिए। जबकि लश्कर पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष तय किया गया है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

आप सभी को बता दें कि, इस भर्ती की चयन प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now