---Advertisement---

HPSC PGT Recruitment 2026: हरियाणा में PGT (Computer Science) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू — पूरी डिटेल देखें

By
On:

Follow Us

HPSC PGT Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से पीजीटी कंप्यूटर साइंस टीचर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार हरियाणा में बतौर पीजीटी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीजीटी कंप्यूटर साइंस टीचर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये पीजीटी के कुल 1672 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च निर्धारित की गई है।

HPSC PGT Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

  • पीजीटी कंप्यूटर साइंस टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने एमएससी कंप्यूटर साइंस, बीई, बीटेक कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो।
  • साथ ही उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में हिंदी या संस्कृत पढ़ा हुआ होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) या स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) उत्तीर्ण किया हो।
HPSC PGT Recruitment 2026
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

HPSC PGT Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे तय किया गया है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

जो उम्मीदवार पीजीटी के पदों पर नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now