HPRCA Nurse Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से महिला स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे अब 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 312 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में बतौर स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
HPRCA Nurse Vacancy 2026: आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
HPRCA Nurse Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
HPRCA Nurse Vacancy 2026: कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,000 रुपये प्रदान किया जाएगा।

HPRCA Nurse Vacancy 2026: कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार होगा। यहीं नहीं यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से हिमाचल प्रदेश की सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट तय की गई है।
HPRCA Nurse Vacancy 2026: परीक्षा शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपये तय की गई है। इसके अलावा, जो भी उम्मीदवार अपने फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, उन्हें करेक्शन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया






