---Advertisement---

Bihar Havaldar Clerk Bharti: होम गार्ड विभाग में हवलदार क्लर्क पदों पर आवेदन आज से शुरू

By
On:

Follow Us

Bihar Havaldar Clerk Bharti: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की ओर से पुलिस हवलदार एवं क्लर्क सीधी भर्ती के बाद होम गार्ड विभाग से क्लर्क एवं हवलदार के 64 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (Advt. No.-02/2026: From Bihar Home Guard) निकाली गई है।

जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि, 5 जनवरी से शुरू हो गया है। ध्यान रहे,जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।

Bihar Havaldar Clerk Bharti: आवेदन के लिए पात्रता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (12th) कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
न्यूनतम आयु 24 वर्ष एवं अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: Government Job 2025: बिहार में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Havaldar Clerk Bharti: शारीरिक मापदंड

बात करें शारीरिक मापदंड की तो, अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी होनी अनिवार्य है व सीना 81 सेमी व फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।

Bihar Havaldar Clerk Bharti

अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी हो व सीना 79 सेमी व फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी निर्धारित है।

Bihar Havaldar Clerk Bharti: एप्लीकेशन प्रॉसेस व फीस

  • बिहार क्लर्क हवलदार आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज पर होम गार्ड बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Application Link-Ref.:Advt. No.-02/2026: Apply Online for the Post of Havildar Clerk (From Bihar Home Guard) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें व फीस जमा करें।
  • इसके बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके जितनी भी मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांच लें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सभी वर्गों के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Vishwakarma Young Entrepreneur Scheme 2025: बिजनेस के लिए 2 करोड़ तक लोन, ब्याज पर 8% सब्सिडी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now