Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं बिहार चुनाव के कारण इस वक्त अगर अगल जगहों पर Voter Adhikar Yatra चला रहे हैं। इसी दौरान वो नवादा पहुंचे जहां राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने Voter Adhikar Yatra के दौरान जब राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए तो राहुल ने ना केवल अपनी गाड़ी रुकवाई, बल्कि BJP समर्थकों की ओर मुस्कुराते हुए उन्हें फ्लाइंग किस देकर सबको हैरान कर दिया। जिसके चलते राहुल गांधी चर्चा का विषय बन गए है।
राहुल गांधी का दिलचस्प अंदाज
राहुल गांधी के इस अनपेक्षित प्यार भरे जवाब ने नारे लगाने वाले बीजेपी समर्थकों को भी चुप करा दिया है, और उनके आक्रोश भरे चेहरे पर मुस्कान ला दी। बता दें कि, राहुल गांधी के इस अंदाज के कारण BJP कार्यकर्ताओं के जोश भी पानी पानी हो गए।

Voter Adhikar Yatra में तेजस्वी यादव भी मौजूद
जानकारी के लिए बता दें, राहुल गांधी की खास तस्वीर ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दी है। राहुल गांधी के अनोखी शैली को लेकर लोग भी कई तरह के बात बना रहे हैं। जैसे कि, क्या यह राहुल गांधी का नया सियासी दाव है या फिर उनकी सहजता का एक और उदाहरण है। जबकि यह तस्वीर निश्चित रूप से बिहार की सियासत में एक यादगार लम्हा बन गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव आज तय समय से थोड़ी देरी में शुरू किया गया। वहीं बीते दिन राहुल गांधी ने औरंगाबाद में दौरा किया था। इस Voter Adhikar Yatra के दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन की कई नेता शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Vice President Election 2025: CP राधाकृष्णन vs सुदर्शन रेड्डी – कौन जीतेगा, कौन हारेगा?







