---Advertisement---

Bihar Mahila Rojgar Yojana: 10,000 के बाद अब महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख तक, CM ने दिया बड़ा अपडेट

By
On:

Follow Us

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 1.56 करोड़ महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अनुसार खुद का काम शुरू करने के लिए बिहार सरकार की ओर से जिन महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद मिली थी। अब उन्हें 2 लाख रुपये तक अलग से देने की प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खुद इस बारे में जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद देने का काम शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यह राशि चरणबद्ध तरीके से योजनार्थियों को दिया जाएगा। लेकिन इसकी एक शर्त भी है। बता दें कि, पहले जो 10000 रुपये दिए गए हैं, उन पैसों का सही इस्तेमाल कर महिला लाभार्थियों ने अपना रोजगार शुरू किया हो। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार सही ढंग से चल रहा है तो जरूरत के अनुसार एकमुश्त पैसा दिया जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने एक पोस्ट में लिखा, ‘महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला, उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके।’

Bihar Mahila Rojgar Yojana: पहले चरण में 1.56 करोड़ महिलाओं को मिले 10-10 हजार

Bihar Mahila Rojgar Yojana के पहले चरण में बिहार में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। यह पैसा खुद का रोजगार शुरू करने के लिए दिया गया था। अब तक एक करोड़ 56 लाख लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर किया जा चुका है।

Bihar Mahila Rojgar Yojana: क्या आपको अब तक नहीं मिले 10 हजार रुपये

इस योजना के लिए नए आवेदन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। लेकिन जिन महिलाओं ने आखिरी तारीख से पहले आवेदन किया था, उन्हें इस योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने खुद इस बारे में अपडेट देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बाकी बचे आवेदकों को भी नियमानुसार डीबीटी के माध्यम से शीघ्र ही उनके खातों में राशि भेजी जाएगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कैसे मिलेंगे 2 लाख

सीएम नीतीश कुमार ने इस बारे में जानकारी बताते हुए कहा कि जिन महिलाओं ने पहली किस्त के 10 हजार रुपये से रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें 6 महीने के आकलन के बाद जरूरत के हिसाब से 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana: क्या बिहार में हर महिला को मिलेंगे 2 लाख

Bihar Mahila Rojgar Yojana

नहीं, ऐसा नहीं है। बिहार की जिन महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं और वे अपना रोजगार अच्छे से चला रही हैं तो उन्हें बिहार सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी, जो अधिकतम 2 लाख रुपये है। उदाहरण के लिए मान लीजिए कि, सरकार के आकलन में आपके रोजगार को बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की ही आवश्यकता है तो आपको इतना ही पैसा मिलेगा। यह फैसला प्रशासन आपके रोजगार का आकलन करने के बाद लेगा।

Bihar Mahila Rojgar Yojana: 2 लाख के लिए फिर फॉर्म भरना होगा?

इस योजना के अनुसार, लोगों को अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की मदद के लिए कोई भी अलग से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन आपको जीविका ऑफिस में आवेदन करना पड़ सकता है कि आपको रोजगार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पैसों की जरूरत है। इसके लिए आपको पहली किस्त मिलने के 6 महीने बाद तक प्रतीक्षा करना पड़ेगा।

वहीं 6 महीने के बाद आपके रोजगार की प्रोग्रेस रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा। अगर प्रशासन को लगेगा कि इसमें अतिरिक्त पैसा लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है, तभी अतिरिक्त मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पत्नी के नाम पर खोलें यह खाता, हर महीने मिलेगा ₹6,167 का फिक्स ब्याज

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now