---Advertisement---

Exim Bank Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया चालू

On: January 27, 2026 2:39 PM
Follow Us:
Exim Bank Recruitment 2026
---Advertisement---

Exim Bank Recruitment 2026: इंडिया एक्जिम बैंक की ओर से डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों हैं और उनका आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। जो उम्मीदवार इंडिया एक्जिम बैंक में बतौर डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए आवेदन करने का यह एक सुनहरा अवसर है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Exim Bank Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में एक साल का कार्यानुभव होना चाहिए।

Exim Bank Recruitment 2026: आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

Also Read

Exim Bank Recruitment 2026

Exim Bank Recruitment 2026: इतनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Exim Bank Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से प्रोफेशनल ज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। भाग-1 से 40 अंकों के प्रश्न और भाग-2 से 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now