---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में हर परिवार की महिला को मिलेंगे 10,000 रुपये, जानें आवेदन प्रक्रिया

By
On:

Follow Us

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार चुनाव के चलते रोज महिलाओं के लेकर नई योजना की शुरुवात की जा रही है। वहीं आज राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, अब बिहार में Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana को मंजूरी दे दी गई है।

वहीं इस योजना के माध्यम से घर की एक महिला को अपना रोजगार करने का अवसर मिलेगा। जिसके लिए 2 लाख रुपए दिया जाएगा। वहीं इसकी पहली किस्त के रूप में हर परिवार की महिला को 10,000 रुपये मिलेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मीटिंग के फैसले को साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अहम और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि, महिलाएं अपनी मेहनत से बिहार को और भी तरक्की और योगदान दे रही हैं। बताते चलें कि, इस योजना के तहत कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए एक नई योजना को भी मंजूरी दे दी गई है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पैसा दिया जाएगा।

पहली किस्त में मिलेंगे कितने पैसे

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अंतर्गत बिहार के सभी परिवारों की एक-एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपये दिए जाएंगे। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से 6 महीने का आंकलन किया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद की जा सकेगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

खाते में कब आएंगे पैसे

जानकारी के अनुसार, Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अंतर्गत पहली किस्त का पैसा अगले महीने सितंबर से ही आना शुरू हो जाएगा। महिलाओं के आधार लिंक बैंक खाते में यह पैसा सीधे तौर पर भेजा जाएगा।

कैसे होगा आवेदन

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के माध्यम से जो महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, इसके लिए इस योजना का तुरंत आवेदन कर लें। वहीं आवेदन की प्रक्रिया बहुत जल्द ही शुरू की जाएगी। इस योजना की व्यवस्था और लागू करने की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग भी इसमें अपना योगदान देंगे। रोजगार के अलावा गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार भी विकसित किए जाएंगे।

क्या होगी पात्रता

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे जरूरी यह है कि महिला बिहार की नागरिक हो। खास बात यह है कि, इस योजना का लाभ एक घर की एक ही महिला ले सकती है। आवेदन के समय क्या रोजगार शुरू करना चाहती हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। जो काम प्रतिबंधित सूची में आते हैं, उनके लिए पैसा नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now