---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को ₹1500 की किस्त, फरवरी भुगतान को लेकर बड़ा अपडेट

By
On:

Follow Us

Ladki Bahin Yojana e-KYC: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि, उनके खाते में एक बार फिर से 1500 रुपये की किस्त आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश सरकार ने फरवरी महीने की किस्त को लेकर बड़ी जानकारी दे दी है। वहीं राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों में माझी Ladki Bahin Yojana की फरवरी की किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए यह भी जानकार दी कि मुख्यमंत्री माझी Ladki Bahin Yojana की फरवरी महीने की किस्त जारी करने का काम स्टार्ट हो गया है। अगले 2 से 3 दिनों में सम्मान राशि सभी पात्र लाभार्थियों के आधार से लिंक बैंक खातों में पहुंच जाएगा। फरवरी महीने की किस्त का महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था। अब मार्च भी पूरा बीतने वाला है, तब जाकर फरवरी महीने को लेकर अपडेट आया है।

Ladki Bahin Yojana: क्या आपको जनवरी तक का पैसा मिला?

बहुत सी महिलाओं की शिकायत है कि उनके खाते में जनवरी तक का भी पैसा नहीं आया है। अगर आपको भी Ladki Bahin Yojana की पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला है तो हो सकता है कि आपके ईकेवाईसी में गड़बड़ी हो। अभी पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर eKYC का विकल्प खुला हुआ है।

हालांकि यह विकल्प सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों के लिए है, जिनके ईकेवाईसी में पहले गलती थी। आप इसके जरिए भूल सुधार कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana

कैसे करें ईकेवाईसी में सुधार

अगर आपके भी ईकेवाईसी में कोई गलती है तो पोर्टल पर जाकर इसे सही करवा सकते हैं। पोर्टल पर आपको होम पेज पर ही eKYC का विकल्प देखने को मिल जाएगा। अब अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर आए ओटीपी से वेरिफाई करें और मांगी गई जानकारी को भरें। अब अपने ईकेवाईसी में जो भूल हैं, उसे सुधार कर लें।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now