Krishi Unnati Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त से पहले ही मध्य प्रदेश की सरकार ने करिश्मा कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सरकार ने किसानों के खाते में पैसा बसरा दिया है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बालाघाट के कटंगी से किसानों के खाते में 337.12 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री Krishi Unnati Yojana के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ किसानों को मिल गया है।
सीएम मोहन यादव ने किसानों के खाते में भेजा पैसा।
बता दें कि, बीते कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने 6,69,000 धान उत्पादक किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर दिया है। वहीं देखा जाए तो, यह पैसा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बोनस के रूप में दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, Krishi Unnati Yojana मध्य प्रदेश सरकार की ओर से केवल धान पर 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। साथ ही बालाघाट में 244 करोड़ रुपये की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
क्या है Krishi Unnanti Yojana
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री Krishi Unnati Yojana के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेचने वाले किसानों को सरकार की ओर से बोनस राशि दी जाती है। जैसे कि, हर साल किसानों से लगभग सभी धान MSP पर खरीदा जाता है और जिसके बदले किसानों को पैसा दिया जाता है।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से धान पर 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस तरह सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। वहीं, Krishi Unnati Yojana से धान की खेती करने वाले किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिल जाएगा।

वहीं, अगर कीमतों में कोई गिरावट होती है तो भी किसान को कोई भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। MSP पर फसल बेचने वाले किसानों को सरकार से प्रोत्साहन राशि दी जाती है ताकि वे खेती के लिए प्रोत्साहित हों।
कितना पैसा मिलेगा
Krishi Unnati Yojana के अनुसार, धान की खेती करने वाले जितने भी किसान हैं उन्हें फिलहाल में प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ, सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोनस राशि दी जा रही है। जैसे कि आप मान लीजिए अगर आप 4 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती करते हैं तो आपके खाते में 16000 रुपये आएंगे।
बता दें कि, यह पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। लेकिन यह पैसा उन्हीं किसानों के खाते में भेजा जाएगा। जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया अपनी पूरी कर ली है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का पैसा 2 अगस्त को लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। वहीं देखा जाए तो, इस बार बाढ़ की वजह से किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है।
ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये भेजे जाएंगे। लेकिन, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि जिन राज्यों को ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है, वहां पैसा पहले दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी







