---Advertisement---

क्या है ANMOL Scheme? खून की एक बूंद से नवजात के 56 टेस्ट, दिल्ली बजट का बड़ा तोहफा

By
On:

Follow Us

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज के दिन यानी कि, 24 मार्च को साल 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने बजट में एक नई स्कीम ‘ANMOL Scheme’ की घोषणा की है। यह योजना दिल्ली में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।

दिल्ली सरकार ने बजट में एक नई स्कीम ANMOL Scheme(एडवांस्ड न्यूबोर्न मॉनिटरिंग एंड ऑप्टिमल लाइफकेयर) की घोषणा की। इसके लिए 25 करोड़ का फंड रखा गया है। इसका मतलब है कि, दिल्ली में जन्मे प्रत्येक नवजात शिशु के एक ड्रॉप ब्लड से 56 प्रकार की टेस्टिंग की जाएगी। जिससे यह पता चलता है कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। बाहर ये टेस्ट बहुत महंगा है, लेकिन दिल्ली सरकार फ्री में ये टेस्ट कराएगी।

कितनी कारगर साबित होगी ANMOL Scheme

दिल्ली सरकार ने इस बार 12645 करोड़ का बजट स्वास्थ्य विभाग को आवंटित किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ANMOL Scheme का ऐलान करते हुए यह कहा कि घर में जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है तो परिवार के लिए वह बहुत ही अनमोल होता है। वो महज कुछ घंटे का भी होता है तो भी हमें जान से प्यारा हो जाता है। हालांकि कई बार बच्चे में कोई जेनेटिक बीमारी हो जाती है, जिसके बारे में बाद में पता चलता है। धीरे-धीरे जैसे वो बड़ा होता जाता है, तब लक्षण सामने आने लगते हैं। लेकिन तब इलाज संभव नहीं होता।

ANMOL Scheme

उन्होंने आगे यह भी कहा कि वो बच्चा इसी जेनेटिक डिसऑर्डर के साथ पलता है, बड़ा होता है और कहीं न कहीं मां-बाप पर बोझ बनता चला जाता है। वो बालक जो अनमोल था, वो आज तकलीफ का कारण बन जाता है। कोई मां-बाप नहीं चाहता कि उनके बच्चे में कोई बीमारी पले। दिल्ली सरकार इसके लिए एक विशेष योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम ANMOL Scheme है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत 56 तरह के टेस्ट सरकार की ओर से कराए जाएंगे ताकि अगर कोई बीमारी है तो पहले ही पता चल जाए।

आयुष्मान भारत योजना में ट्रांसजेंडर

इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है कि दिल्ली में रहने वाले ट्रांसजेंडर्स को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। इसी के साथ उन्हें केंद्र सरकार की इस योजना में शामिल किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now