---Advertisement---

MPPSC Assistant Registrar Exam: हर पद के लिए 1000 उम्मीदवार, मई में होगी परीक्षा

By
On:

Follow Us

MPPSC Assistant Registrar Exam: हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से असिस्टेंट रजिस्ट्रार के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। देखा जाए तो, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च तय की गई थी। इसके बाद एमपीपीएससी की ओर से लेट फीस के 3 हजार रुपये भी लिए गए थे।

बता दें, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब बंद हो गई है। लेकिन एमपीपीएससी में हर के एक के लिए एक हजार आवेदन स्वीकार किए गए हैं। यानी कुल 12 पद पर 12 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

MPPSC Assistant Registrar Exam: इस दिन होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 मई को किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, रिजल्ट एक माह यानी जून में जारी किया जाएगा। बता दें कि, एमपीपीएससी एक लंबे समय के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ऐसे में यह भी संभावना है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पदों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

MPPSC Assistant Registrar Exam: 87-13 फॉर्मुले के तहत रिजल्ट जारी

पीएससी की ओर से ओबीसी आरक्षण मामले के कोर्ट में होने के कारण 87-13 फॉर्मुले के आधार पर रिजल्ट जारी कर रहा है। इसके साथ ही चयन सूची में उसी के आधार पर जारी की जा रही है।

MPPSC Assistant Registrar Exam

MPPSC Assistant Registrar Exam: एक पद होल्ड पर रहेगा

लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार का एक पद होल्ड पर रखा जाएगा। इसी के साथ इस परीक्षा में जितने भी चयनित उम्मीदवार होंगे उन्हें भर्ती के लिए इंटरव्यू के बाद मुख्य सूची में 11 पदों पर ही भर्ती की जाएगी।

MPPSC Assistant Registrar Exam: असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 20 से ज्यादा खाली पद

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, भोपाल की बरकतउल्ला, ग्वालियर की जीवाजी और जबलपुर की रानी दुर्गावती सहित अन्य यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 20 से ज्यादा पद रिक्त हैं। बता दें कि, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड ग्रेड A पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now